कन्नौज, दिसम्बर 2 -- मानीमऊ। कस्बे में सोमवार रात चोरों ने एक दुकान में पीछे की दीवार काटकर घुस गए और दुकान में रखी गोलक से रेज़गारी सहित पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, माचिस व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग पांच हजार रुपये बताई जा रही है। इसी रात कस्बे के ठठिया रोड पर मखदूमापुर के सामने रखे एक दर्जन से अधिक खोखे में से दो दुकानों में आग लगा दी। उदैतापुर के रहने वाले हरीशंकर की हाईवे किनारे पान मसाले की दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो टूटा हुआ शटर और बिखरा सामान देखकर हरीशंकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना चौकी प्रभारी आलोक कुमार को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इसी रात मानीमऊ के ठठिया रोड पर मखदूमापुर के सामने रखे एक दर्जन से अधिक खोखे में से दो दुकानों में अचानक आग लग गई। बत...