जौनपुर, जून 28 -- खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला में शनिवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सोंधी खंड की ओर से हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा। मुख्य वक्ता विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मनोज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के संघर्ष, शौर्य और राष्ट्र निर्माण के के बारे में बताया। देवेंद्र ने गणगीत और श्रेयश ने अमृत वचन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता अशोक ठेकेदार ने की। खंड कार्यवाहक अखिलेश ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भास्कर तिवारी, रमेश जायसवाल, संदीप बिंद, राजेश गुप्ता, विक्की अग्रहरि, शुभम विद्यार्थी मोदनवाल, रौनक चौरसिया, आर्यन चौरसिया और धीरज यादव ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- आरएसएस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव इस मौके पर...