भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के मानिक सरकार क्षेत्र में गंगा किनारे पिछले छह महीनों में दूसरी बार सड़क धंसने से स्थानीय निवासियों में एक बार फिर दहशत व्याप्त है। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से कटाव रोधी कार्य जारी रहने के बावजूद सड़क का एक बड़ा हिस्सा कई फीट नीचे धंस गया है, जिससे पगडंडी जैसी स्थिति बन गई है। इससे पहले विगत नवंबर 2025 में हुई घटना में कई मकानों में दरारें आ गई थीं।​फ्लड कंट्रोल डिविजन के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि सड़क धंसने का मुख्य कारण नाले के पानी का भारी रिसाव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए गैबियन तकनीक (पत्थरों से भरी लोहे की जाली) का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए किसी नए टेंडर की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वर्तमान प्रोजेक्ट के तहत ही कार्य पूर्ण ...