सासाराम, फरवरी 26 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड के मानिक परासी स्थित काली मंदिर परिसर में बुधवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर किया गया। अध्यक्षता आचार्य अवध बिहारी तिवारी ने की। संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख धीरेन्द्र ने भारत को सशक्त, चरित्रवान और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने हेतु आरएसएस की दीर्घकालिक योजना पंच परिवर्तन पर चर्चा की। कथा वाचक श्री नारायण शास्त्री ने हिन्दू की गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मौके पर जिला प्रचारक विभाष, सुमंत तिवारी, जिला सेवा प्रमुख अनिल, जिला मार्ग प्रमुख संतोष राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...