भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानिकपुर दुर्गा मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को दुर्गा सप्तशती पाठ एवं पार्थिव महादेव पूजन का आयोजन विधि-विधान के साथ हुआ। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन समिति के महारुद्र मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सभी धर्मिक अनुष्ठान सुबह आइ बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन सफल बनाने में सौरभ मिश्रा, बब्बन मिश्रा, रिशु झा, राजीव सिन्हा, जितेंद्र झा, अमरेश झा, शिशिर, पंकज वर्मा, सन्नी मिश्रा...