गोपालगंज, अप्रैल 5 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर नौरंगा गांव में पटवन करने के लिए पड़ोसियों की खेत से पाइप ले जाने पर एक किसान का मारपीट कर पैर तोड़ दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मानिकपुर नौरंगा गांव के रहने वाले रघुनाथ साह का 55 वर्षीय बेटा वीरेंद्र साह रविवार को अपनी ईंख की खेत को पटवन करने के लिए पड़ोसियों की खेत से पाइप बिछाकर अपनी खेत में लेकर गया हुआ था। खेत का पटवन करने के बाद वह वापस साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में पड़ोसियों ने उसे घेर लिया और बिना पूछे उनकी खेत में पाइप बिछाने का आरोप लगाकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उसका पैर भी तोड़ दिया गया। मारपीट के बाद उसकी साइकिल व पाइप को भी अपने पास हमलावरों ने रख ली। घ...