मानिकपुर दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 24 जून को
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर । जिले के मानिकपुर गांव में मां दुर्गा मंदिर में पिंडी प्राण प्रतिष्ठा पूजन 24 जून को संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 20 जून को कलश शोभायात्रा के साथ होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए मानिकपुर के ग्रामीण कुमार सौरभ मिश्रा, आनंद प्रकाश, अमरजीत भारती, मृत्युंजय सिन्हा, पंकज वर्मा, राजीव सिन्हा, रिशु झा, राहुल झा, रवि मिश्रा, अमरेश झा, संजय झा, डॉ. तन्मय आदि सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.