नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप नेता सत्येंद्र जैन की ओर से उनके खिलाफ दायर सिविल मानहानि मुकदमे को खारिज करने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। बांसुरी की ओर से दाखिल अर्जी पर वरिष्ठ सिविल जज गौरव शर्मा की अदालत ने सत्येंद्र जैन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला बंसुरी स्वराज की ओर से अक्तूबर 2023 में एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कथित तौर पर आप नेता पर की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। जैन का कहना है कि बांसुरी स्वराज ने उन्हें भ्रष्ट और धोखेबाज करार देते हुए कई झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए, जिससे उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को गहरी ठेस पहुंची। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रोहिणी कोर्ट ने 12 नवंबर 2024 को बांसुरी स्वराज और संबंधित टीवी चैनल को नोट...