नई दिल्ली, मार्च 12 -- पटियाला हाउस कोर्ट ने मानहानि से जुड़े मामले में मंदिरा कपूर स्मिथ की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने शिकायतकर्ता प्रिया सचदेव कपूर से कुछ दस्तावेज पेश करने के निर्देश देने की मांग की है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई और आगे की दलीलों के लिए 30 मार्च की तारीख तय की है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान दिवंगत कारोबारी संजय कूपर की बहन मंदिरा कपूर अदालत में पेश हुईं और उन्होंने प्रिया की ओर से दायर मानहानि शिकायत पर अपना जवाब दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने एक अलग अर्जी दाखिल कर अदालत से शिकायतकर्ता को कुछ जरूरी दस्तावेज पेश करने के निर्देश देने की मांग की। वहीं, प्रिया की ओर से अधिवक्ता ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अभी मामले की का...