नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से भाजपा विधायक करनैल सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले में आरोप तय करने के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय की है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत ने आरोपी करनैल सिंह को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश भी दिया है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही सत्र अदालत में लंबित पुनरीक्षण याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। दरअसल, करनैल ने इस मामले में संज्ञान और समन जारी करने के आदेश को चुनौती देते हुए पुनरीक्षण याचिका दायर की है, जिस पर सत्र अदालत में सुनवाई जारी है। इससे पहले छह जनवरी को अदालत ने मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए करनैल को समन जारी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...