जौनपुर, अप्रैल 8 -- जौनपुर, संवाददाता। मानस परिवार और विद्यालय प्रबंधन के की ओर से मंगलवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में मानस महोत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह, पूर्व जिला जज बीएन सिंह, प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. माधुरी सिंह, प्रधानाचार्य डा. एसपी सिंह और मानस प्रवक्ताओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि रामचरितमानस हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इसे ज्ञान, भक्ति और संस्कृति का पावन संगम बताते हुए कहा कि मानस जीवन में नैतिक मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा का बोध कराता है। पूर्व जिला जज बीएन सिंह ने भगवान राम के चरित्र को आदर्श बताते हुए कहा कि उनके जीवन से सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा की सी...