बलिया, जून 25 -- बेल्थरारोड। नगर के रेलवे चौराहा स्थित मानस मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को वेदी पूजन, हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्री सीताराम जप में भजन- कीर्तन से वातावरण भक्ति मय बन गया। श्री मानस मंदिर उत्थान सेवा ट्रस्ट के अतुल मद्धेशिया और राजेश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी। इस दौरान भंडारा होगा। श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...