हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- कालाढूंगी। ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान में ऑल इंडिया टेनिस संघ की ओर से मेंस ओपन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को हुए मैच में इशांत पात्रा ने प्रेम यादव को 6-2, 6-4, अखिल जांगू ने अंकुर शर्मा को 6-3, 7-5, आर्यवीर शर्मा ने आदित्य को 6-3, 6-1, नमय रत्रा ने प्रणब राजेश को 6-2, 6-2, उत्तराखंड के मानस तिवारी ने तुषार बघेल को 6-2, 6-4, यशप्रीत सिंह ने अनिकेत सिंह को 7-5, 6-4 और कर्नाटक के चंद्र सिद्धार्थ ने रोहन चौहान को 6-0, 6-2 के स्कोर से पराजित किया है। फाइनल विजेता टीम के लिए एक लाख का ईनाम रखा गया है। अंपायर दिव्यांशु रोहित, संजय, फैन स्पोर्ट्स क्लब के अवनीश रस्तोगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...