प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। अखिल भारतीय रामायण मेला समिति प्रयागराज की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ बुधवार को श्री कटरा रामलीला कमेटी के राम वाटिका में हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व समिति के अध्यक्ष टीकरमाफी आश्रम के स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि रामचरितमानस की चौपाइयों व दोहों ने परिवारों में संस्कार जगाया है। इसलिए चौपाई व दोहे लोगों की जुबान पर रहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में रामायण मेले का अपना विशेष महत्व है। इस तरह के समायोजन समाज की ओर से प्रयाग की ऐतिहासिक धरती पर होना चाहिए। स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि इसी भरद्वाज आश्रम में त्रेतायुग में महर्षि याज्ञवल्क्य ने मुनि भरद्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.