आरा, मार्च 14 -- -श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल शाहाबाद का वार्षिकोत्सव शुरू आरा, निज प्रतिनिधि । श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल शाहाबाद के 64 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन पीरो में किया गया। तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन उद्घाटन परम पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री माध्वाचार्य श्रीजीयर महाराज मठाधीश तोताद्रिमठ बिहटा की ओर से किया गया। इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं हिंदी रत्न से विभूषित प्रो.जेबी पाण्डेय ने रामकथा के माध्यम से श्री राम एवं उनके भक्त भगवान हनुमान जी के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रामचरितमानस में हनुमानजी की भूमिका अतुलनीय है। आगे उन्होंने कहा कि हनुमान जी श्रीराम की सभी समस्याओं का समाधान सहजता के साथ कर दिया करते थे। हनुमान जी ने अपनी सेवा से प्रभु श्रीराम को अपने वश में कर लिया था।...