मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- छपार। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सुपर क्रिकेट लीग अंडर-19 में छपार निवासी मानस्वी सिंह पुत्र जसवीर सिंह का चयन हुआ है। उनके चयन से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं व प्रशिक्षुओं में खुशी के साथ आगे बढ़ने का भी उत्साह बढ़ा। इससे जनपद का नाम रोशन हुआ। गांव छपार निवासी जसवीर सिंह के पुत्र क्रिकेटर मनस्वी सिंह का चयन रामपुर में चल रही सुपर क्रिकेट लीग में हुआ है। लीग उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित हो रही है। यह 30 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। यह लीग मंडल स्तरीय उभरते खिलाड़ियों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है। मनस्वी रामपुर टाइटंस टीम का हिस्सा होंगे। वह एमएस क्रिकेट क्लब के सक्रिय सदस्य है। वह ग्रीन चैम्बर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ छपार क्षेत...