नैनीताल, मई 22 -- गरमपानी। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शुक्रवार को कैंचीधाम तहसील में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को लेकर बैठक हुई। एसडीआरएफ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं तहसील स्तरीय त्वरित कार्यवाही दल को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। एसडीआरएफ के मास्टर ट्रेनर नवीन जोशी और छड़ा इकाई की टीम ने रेस्क्यू अभियान में उपयोग होने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...