मानसून से पहले हो मोहनपुर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत
देहरादून, जून 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पर्वतीय कल्याण समिति से जुड़े लोगों ने मोहनपुर, स्मिथनगर, प्रेमनगर की बदहाल की सड़कों की मरम्मत करने की मांग की है। समिति से जुड़े लोगों ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिकारियों से मिलकर जल्द काम शुरू करने की मांग की है। समिति के महासचिव वीरू बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने विभाग को अवगत कराया कि मोहनपुर, स्मिथनगर और राघव विहार की मुख्य व आंतरिक सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। कहा कि यदि मानसून से पहले इन सड़कों का पुनः निर्माण और डामरीकरण नहीं किया गया, तो बारिश में जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति भयावह हो जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवली रोड की बदहाली पर फूटा गुस्सा, जल्द निर्माण की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.