भागलपुर, अप्रैल 10 -- नगर पंचायत अकबरनगर के सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत हाट का निविदा एवं हाट का अतिक्रमण, जमीन की मापी के लिए अंचलाधिकारी को पत्राचार, शिव मंदिर के निकट ऑटो स्टैंड के सैरात के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार, मानसून पूर्व नाली की पूर्ण सफाई, वार्ड संख्या दो अंतर्गत अमिया घाट रोड में प्याऊ निर्माण एवं वार्ड संख्या नौ और दो अंतर्गत रद्द हुए निविदा का पुनः प्रकाशन, साथ ही नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत एकमात्र सार्वजनिक शौचायल का निविदा सहित क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर स्थायी समिति ने सहमति दी। नपं अध्यक्ष किरण देवी ने कहा कि नपं प्रशासन नागरिकों के सुविधा को बेहतर ब...