मानसून से पहले सितारगंज में तलाझाड़ सफाई अभियान
रुद्रपुर, जून 10 -- सितारगंज, संवाददाता। मानसून से पहले नगरपालिका ने नालों, नालियों में तलीझाड़ सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शहर में जलभराव की आशंका के बीच नगर पालिका ने विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने पाई बाग में नवनिर्मित पार्किंग के पास नाले की विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। यहां कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से नाले में जमा कूड़ा बाहर निकलवाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पालिका प्रशासन ने बताया कि जलभराव की स्थिति वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी के साथ अतिरिक्त सफाई कराई गई। ईओ प्रतिभा कोहली ने कहा कि पालिका कर्मचारियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.