गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी मानसून सीजन के दौरान शहरवासियों को जलभराव और सीवर ओवरफ्लो जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में सभी इंजीनियरों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून से जुड़ी तैयारियों का जमीनी जायजा लेना और शहर के जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों (हॉटस्पॉट) के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना था। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.