गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मानसून दाखिल होने से पहले स्थानीय सिस्टम सक्रिय हो गया है। इसके कारण शुक्रवार तड़के तेज बारिश के साथ बिजली-चमक देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह 2:30 बजे से गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे महानगर वासियों को रात की गर्मी से राहत महसूस हुई। यह भी पढ़ें- यूपी के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट, 30 जून से बदलेगा मौसम का मिजाजबारिश का रिकॉर्ड मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार रात से शुक्रवार तक कुल मिलाकर करीब 41.2 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस बारिश के चलते न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री कम है। इससे हवा में नमी बढ़ी और उमस में कुछ कमी आई। रात में उमस और गर्मी से...