मानसून से पहले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज करें: सीडीओ
शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। आगामी मानसून को देखते हुए संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा, पशुपालन और विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकास खंडों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, झाड़ियों की कटाई और फॉगिंग अभियान लगातार चलाने को कहा। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को आपसी समन्वय से क्षेत्रीय गतिविधियों की निगरानी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.