प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने मानसून 2026 को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। मानसून के दौरान रेलवे लाइन, पुलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सामग्री का भंडारण पहले से करने का निर्देश दिया है।रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी जोनल रेलवे अपने-अपने मंडलों को मानसून से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करें। राहत कार्यों के लिए स्लीपिंग स्पैन, बोल्डर, बालू तथा रेत जैसे आवश्यक संसाधनों का पर्याप्त भंडार रखा जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत उपयोग के लिए स्टेशनों पर उपलब्ध कराया जाए। संवेदनशील पुलों और स्थानों की विशेष निगरानी के साथ मानसून पेट्रोलिंग को भी मजबूत करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...