रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए रिम्स अस्पताल परिसर में मरम्मत और रखरखाव से जुड़े कार्यों को तेज कर दिया है। हर वर्ष बारिश के दौरान जलजमाव और अव्यवस्था की समस्या को देखते हुए इस बार पहले से ही व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसी क्रम में रिम्स परिसर के ड्रेनेज सिस्टम की विशेष रूप से सफाई, मरम्मत और पुनर्संरचना का कार्य शुरू कर दिया गया है। नालियों में जमी गाद, कचरा और अवरोधों को हटाने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है, जो नियमित रूप से सफाई अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले सड़क, नाली व खड़ंजा का होगा कायाकल्प, बढ़ेंगी लोगों की सुविधाएं जल निकासी व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है, जिससे भारी...