गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानसून से पहले बरसाती नालों की सफाई की योजना पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने काम शुरू कर दिया है। मुख्य बरसाती नाला नंबर दो और तीन की सफाई को लेकर करीब 1.75 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है। दावा किया जा रहा है कि इस योजना के तहत अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत करीब नौ किमी लंबी खुले बरसाती नाले की सफाई करवाई जाएगी। मुख्य बरसाती नाला नंबर दो में अशोक विहार से लेकर भीमगढ़ खेड़ी तक बरसाती नाले की सफाई करवाई जाएगी। मुख्य बरसाती नाला नंबर तीन में गाड़ौली गांव के आसपास बरसाती नाले की सफाई करवाने की योजना है। दावा किया जा रहा है कि इस नाले की सफाई होने के बाद पालम विहार रोड, शीतला माता रोड, गुरुग्राम-सोहना रोड, नेता जी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के अलावा आसपा...