मानसून से पहले बरसाती नाला नंबर चार बन जाएगा
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। एसपीआर पर वाटिका चौक से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे तक निर्माणाधीन बरसाती नाला नंबर चार 15 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। करीब साढ़े चार किमी लंबे इस बरसाती नाले में करीब 120 मीटर का निर्माण बचा हुआ है। यह रिपोर्ट रविवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पीसी मीणा के निरीक्षण के दौरान इंजीनियर ने रखी। जीएमडीए इंजीनियर ने उन्हें बताया कि यह बरसाती नाला करीब नौ मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा है। इसकी क्षमता 1400 क्यूसिक पानी की है। छह महीने पहले इस परियोजना का निर्माण 75 प्रतिशत बचा हुआ था। इस अवधि में तेजी से निर्माण कार्य को पूरा करवाया है। इसके शुरू होने के बाद बादशाहपुर नाले पर पानी का दबाव कम होगा। उन्होंने दावा किया कि इससे गुरुग्राम-सोहना मार्ग, हीरो होंडा चौक पर जलभराव की स्थिति नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.