गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने गुरुवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन वार्डों में सड़क, नाले और ड्रेनेज के सिविल काम चल रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बारिश के मौसम में आम जनता को जलभराव और आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर ने विशेष रूप से गांव भांगरौला का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए संप बनाकर पानी को गांव के दूसरे छोर त...