चम्पावत, जून 6 -- सतीश जोशी, टनकपुर। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा और जल भराव से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को डीएम मनीष कुमार टनकपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मनिहारगोठ का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने नाले में जमा गंदगी और जलभराव की समस्या की जानकारी दी। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज तिवारी को नाले की तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। डीएम ने आवश्यक स्थानों पर आरबीएम कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने छीनीगोठ स्थित हुड्डी नदी में संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मा...