नोएडा, अप्रैल 12 -- ग्रेनो में पी-3 गोलचक्कर के पास हवालिया नाला पर बनेगा, सिंचाई विभाग की बाढ़ और नहर समिति से मंजूरी मिली नंबर गेम7.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी, प्राधिकरण उठाएगा खर्च और काम सिंचाई विभाग कराएगाग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 गोलचक्कर के पास हवालिया नाला पर नया पुल बनाने का काम मानसून से पहले शुरू करने की तैयारी है। सिंचाई विभाग की बाढ़ और नहर समिति से मंजूरी मिल गई है। प्राधिकरण द्वारा भी स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। तीन लेन के इस पुल का निर्माण सिंचाई विभाग कराएगा, जबकि खर्च प्राधिकरण उठाएगा।परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक सेक्टर ओमेगा-1 से सूरजपुर- कासना मार्ग पर पी-3 गोलचक्कर की तरफ आने वाली लेन पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। यहां पर वर्षों पहले बना पाइप का पुल सकरा होने के साथ जर्ज...