गया, जून 13 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के साथ गया टाउन क्षेत्र के विभिन्न नालों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसून पूर्व चल रहे नालों की सफाई की समीक्षा की। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 338 छोटे नालों में से 250 से अधिक की सफाई पूरी हो चुकी है। 18 बड़े नालों में अधिकांश की सफाई लगभग 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो गई है और शेष कार्य अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉटम नाले की 95 प्रतिशत सफाई पूरी हो चुकी है और अन्य प्रमुख नालों का कार्य भी अंतिम चरण में है。

जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने और सार्वजनिक भूमि संरक्षण के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने वार्ड संख्या-29 के सियाड़ी मोहल्ले में प्रस...