मानसून से पहले नालों की सफाई हो पूरी: सना मामून
रामपुर, जून 2 -- रामपुर। नगर पालिकाध्यक्ष सना मामून ने अगामी मानसून के दृष्टिगत मंगलवार को नगर पालिका परिषद परिसर में सफाई खाध निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। पालिका अध्यक्ष ने मीटिंग के दौरान मौजूद सभी अधिकारियों को नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 10 जून तक शहर के सभी छोटे-बड़े-मझोले नालों की सफाई का काम हर हाल में पूरा किया जाए। ताकि बारिश में शहर में जलभराव की समस्या न हो और आम जनता को परेशानी से बचाया जा सके। कहा कि मानसून के दौरान अगर कही भी जलभराव की स्थिति बनती है तो संबंधित वार्ड के सफाई निरीक्षक सीधे जिम्मेदार होंगे। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई के लिए चला विशेष अभियान इस अवसर पर बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन सहित सभी सफाई निरीक्षक बैठक में मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.