मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
सीवान, जून 9 -- महाराजगंज, प्रतिनिधि। नगर पंचायत महाराजगंज क्षेत्र में मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी नालों की उड़ाही (सफाई) का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे एवं नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपीन कुमार द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि नगर क्षेत्र के जिन दुकानदारों ने सड़क किनारे या नालों के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं अपने सामान एवं अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटा लें। अन्यथा 9 जून को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा तथा नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर पंचायत ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.