मानसून से पहले नालों की तली झाड़ सफाई कराएगी नगर पालिका
काशीपुर, मई 20 -- जसपुर, संवाददाता। नगर पालिका बरसात से पहले नालों की तली झाड़ सफाई कराएगी। वहीं, नागरिकों को मच्छरों से बचाने को कीटनाशक का भी छिड़काव करेगी। इसको लेकर नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि 15 जून से बरसात शुरू हो जाती है। बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति हो जाती है। इससे न केवल दुकानदारों का नुकसान होता है बल्कि संक्रामक रोग भी पैर पसारते है। इस सब को देखते हुए पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, ईओ उदयवीर सिंह ने बरसात से पहले सभी छोटे बड़े नालों की तली झाड़ सफाई कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा बरसात में संक्रामक रोगों को देखते हुए नाले सफाई के दौरान कीटनाशक दवा का भी छिड़काव कराकर मच्छरों से भी निजात मिल सकेगी। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने बताया कि निकाय ने अभी से ही कमर कसकर नालों की तली झाड़ सफाई को खाका तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.