मानसून से पहले नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान की ओर से शुरू किए गये अभियान मानसून से पहले नालों को साफ कराएं अभियान के बाद नगर परिषद की ओर से नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि हर साल जिला मुख्यालय में कई इलाकों में जलजमाव की समस्या होती है। जलजमाव के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नालियों की सफाई होने से जलजमाव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। पिछले महीने हुई बारिश के कारण नगर परिषद के कई मुहल्लों जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। शहर के अग्रवाल मोहल्ला में जलजमाव की गंभीर समस्या हुई थी। उस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी के साथ कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में नाली की सफाई कराई गई थी। उस दौरान नालियां पूरी तरह जाम हो गई थीं। बारिश के कारण नाली गंदा पानी सड़कों पर बहने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.