लातेहार, मई 23 -- लातेहार प्रतिनिधि। मानसून आने में अब करीब दो सप्ताह का समय शेष रह गया है, लेकिन लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में नालियों की समुचित सफाई अब तक पूरी नहीं हो सकी है। नगर पंचायत द्वारा कुछ इलाकों में सफाई अभियान शुरू जरूर किया गया है, परंतु अधिकांश वार्डों में नालियां अब भी गंदगी और कचरे से भरी पड़ी हैं। ऐसे में बारिश शुरू होते ही शहरवासियों को जलजमाव और नाली जाम की पुरानी समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। हाल ही में हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बरसात से पूर्व नालियों की साफ-सफाई कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया था। इसके बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि बारिश से पहले शहर की नालियों की सफाई...