गोंडा, जून 26 -- गोण्डा, संवाददाता। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर ये है कि मानसून अगले 48 घंटों में राहत दे सकता है। लेकिन मानसून के आने के पहले के 36 घंटे बेहद तपिश और उमस भरे हो सकते हैं। इस बीच शुक्रवार को तेज धूप की तपिश और उमस के चलते जनजीवन बेहाल रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से करीब 7.4 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा उमस की मौजूदगी में लोगों को 42 डिग्री तापमान 47 डिग्री जैसा असहनीय और झुलसाने वाला महसूस हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। पश्चिम की दिशा से चल रही हवाएं दक्षिण पश्चिमी मानसून के पूर्वी सिरे को आगे बढने से रोक रही हैं। इस कारण से मानसून बीते कई दिनों से लगात...