गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महापौर ने नाला निर्माण में तेजी के साथ ही मानसून के पहले ड्रेनेज की हर समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। रविवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में महापौर ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, सीवरेज एवं जल निकासी योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम, त्वरित आर्थिक विकास योजना तथा राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त फंड से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्माणाधीन और टेंडर की प्रक्रिया वाली योजनाओं को लेकर जानकारी दी। महापौर ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं पर काम शुर...