फरीदाबाद, जून 27 -- फरीदाबाद, सरसमल। मानसून की दस्तक से पहले शहर में जलभराव रोकने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को मंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक ने अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर नालों, सीवर और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री के अधिकारियों को साफ कहा कि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग समय रहते तैयारियां पूरी करें। हर साल बरसात के दौरान जलभराव से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों को इस बार प्रशासन ने पहले से चिन्हित कर लिया है। नगर निगम, एफएमडीए, बिजली निगम और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नालों की सफाई, गाद निकासी, पंपिंग सेट की उपलब्धता और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मानसून शुरू...