रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुद्रपुर में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए विद्यालयों के जर्जर कक्षा भवनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विद्यालयों में बुक रीडिंग क्लब स्थापित करने तथा जिला योजना के तहत छात्र-छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक न्याय पंचायत में एक विद्यालय का चयन कर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कक्ष तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा गया। बैठक में रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, बाजपुर और जसपुर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.