जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लोग मानसून के पूर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। जिन लोगों के घर खपरैल के हैं, वे घरों की मरम्मत शुरू कर दिए हैं। कच्ची दीवारों पर लोग मिट्टी और गोबर के लेपन का कार्य कर रहे हैं। छप्परों की मरम्मत और नये छप्परों की छवाई और मरम्मत में किसान जुटे हुए हैं। घरों में गृहिणियां अचार, खटाई और सिरका बनाने में व्यस्त हैं।इस सम्बन्ध में बामी गांव की गृहणी पुष्पा कहती हैं कि अचार खटाई और सिरके का काम बारिश के पहले पूरा हो जाना चाहिए क्योंकि बरसात के पहले कई दिनों तक धूप दिखाने की जरूरत होती है। अगर ऐसा न किया गया तो अचार खटाई में फफूंद लगने का डर रहता है। कच्चे पक्के मकानों की मरम्मत के साथ नव निर्माण का कार्य भी जारी है जिसके चलते मजदूरों और राजमिस्त्...