गाज़ियाबाद, जून 23 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मानसून से पहले इंदिरापुरम की जर्जर और क्षतिग्रस्त सभी सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। अभी गड्ढों, टूटी सतह और खराब जलनिकासी व्यवस्था के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरापुरम ट्रांस हिंडन क्षेत्र का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। यहां पर छोटी व बड़ी समेत 300 से अधिक सड़के हैं, जिनका प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग आवासीय सोसाइटी, बाजार, कार्यालय और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने के लिए उपयोग करते हैं। लंबे समय से सीवर लाइन, पेयजल लाइन बिछाने और देखरेख के अभाव के कारण कई आंतरिक और मुख्य मार्गों की सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। कई स्थानों...