हरिद्वार, मई 9 -- एडीएम वैभव गुप्ता ने मानसून सत्र से पूर्व आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को जरूरी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई, पेयजल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गूगल मीट के माध्यम से प्रतिभाग किया। एडीएम ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण एवं नॉन एसडीआरएफ के लंबित प्रस्तावों को अपडेट कर एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए, ताकि मानसून से पहले कार्य पूरे हो सकें। उन्होंने नगर निगम हरिद्वार और रुड़की, विकासखंडों तथा लोक निर्माण विभाग को 30 मई तक नालों की सफाई पूर्ण कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों, पंपसेट और राहत संसाधनों का विवरण भी मांगा गया। एडीएम ने जर्जर पेड़...