मानसून से निबटने की तैयारी नहीं, होगी दिक्कत
बुलंदशहर, जून 19 -- मानसून की दस्तक से पहले नगर क्षेत्र में नालों और नालियों की सफाई का कार्य अधूरा पड़ा है। शहर के कई प्रमुख नाले सिल्ट और कूड़ा-करकट से अटे हुए हैं, जिससे बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी फैलने की आशंका बढ़ गई है। नगर पालिका की ओर से समय रहते तलीझाड़ सफाई न कराए जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्ड संख्या-18 स्थित मोहल्ला देवीपुरा में मंडी फतेहगंज और बिजलीघर के निकट मुख्य नाला लंबे समय से सफाई का इंतजार कर रहा है। नाले में जमा सिल्ट और कूडे के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर नगर क्षेत्र में बरसात से पहले मई माह के प्रथम सप्ताह में नालों की सफाई की कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.