मानसून से निपटने को लेकर निगम की तैयारी शुरू
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मानसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मानसून से निपटने के लिए नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शहर के जलजमाव वाले क्षेत्रों में सफाई के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया है। नगर निगम के सभी अंचलों में 15-15 सफाई कर्मियों की स्पेशल टीम बनाई गई है। टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि सभी वार्डों में मिले सफाई कर्मी के अतिरिक्त अंचल में एक स्पेशल टीम रहेगी। टीम का मुख्य काम ड्रेनेज की सफाई होगी। बरसात में जिन इलाकों में जलजमाव की समस्या होती है, वहां स्पेशल ड्राइव चलाकर सफाई शुरू की गई है। नगर आयुक्त खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बरसात में शहर के कई ऐसे इलाके हैं, जहां जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी होती है। वैसे जगहों को चिह्नित कर काम शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.