फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- कायमगंज। मानसून दस्तक देने को है, लेकिन नगर के कई प्रमुख नालों की सफाई अभी अधूरी है। नगर के कुछ बड़े नालों में सफाई कार्य चल रहा है तो कहीं निर्माण कार्य के कारण सफाई प्रभावित हो रही है। जटवारा-चिलौली रोड और हमीरपुर-लालबाग मार्ग के प्रमुख नालों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि अधिकांश नालों की सफाई कराई जा चुकी है और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। जटवारा-चिलौली नाले की तली तक सफाई जरूरी यह भी पढ़ें- दावों के बाद भी नहीं हो पाती नालों की सफाईजटवारा-चिलौली नाले की सफाई जटवारा से घसिया चिलौली रोड तक जाने वाला नाला नगर के सबसे बड़े नालों में शामिल है। चिलौली, जटवारा, भूसा मंडी समेत आसपास के क्षेत्रों का पानी इसी नाले से होक...