सीतामढ़ी, जून 10 -- मनोज कर्ण चोरौत। बिहार में मानसून के आगमन और मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद चोरौत प्रखंड स्थित धौंस नदी के महराजी बांध की मरम्मत अब तक शुरू नहीं हो सकी है। बांध के कई हिस्सों में कटाव और जर्जर स्थिति होने से आसपास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- महाव-चंदन नदी पर पहुंचे डीएम-एसपी, बाढ़ बचाव तैयारियों की परखी हकीकतबांध की स्थिति अधवारा समूह की धौंस नदी पर बना यह पश्चिमी तटबंध लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबा है। हरिपुर, कोकन, खाड़ी, सकड़म तथा बलसा समेत कई गांव इसके संरक्षण पर निर्भर हैं। बांध के कमजोर हिस्सों की समय पर मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- बाढ़ बचाव की तैयारी दिख रही है सुस्तस्थानीय चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल के तराई क्षेत्र मे...