मानसून सक्रिय होने में हो रही देरी, बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस बढी
गंगापार, जून 29 -- किसान इन दिनों आसमान की ओर नजरें टिकाए बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारिश आने में लगातार देर हो रही है। आगे संभावना यहां तक व्यक्त की जा रही है कि मानसून जून के अंतिम दिन में एक्टिव न हुआ तो जुलाई के शुरुआती दिनों में ही दस्तक देगा। फिलहाल मानसून आसपास जल्द सक्रिय होगा इसके लिए कंडीशन अनुकूल हैं। लेकिन आसपास से राहत देने वाले बादल लापता हैं।जिससे स्थानीय लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिसे. तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30डिसे. दर्ज किया गया। सोमवार को इलाके में बादल छाए रहे लेकिन बारिश की कमी के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। दिनभर चली 8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवा ने भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं दी। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर में तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.