मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता मानसून व श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मेयर निर्मला देवी 12 जून को समीक्षा बैठक करेंगी। इसमें मेला व मानसून से पहले शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, साफ-सफाई और जलजमाव से मुक्ति के लिए किए जा रहे नाला उड़ाही व अन्य कार्यों में हुई प्रगति परखी जाएगी। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा से जुड़े कार्यों का ताजा प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने कहा कि मानसून या मेला को लेकर तैयारी में किसी भी स्तर पर कोताही या सुस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...