मानसून में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। मानसून को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और बीपीएमयू के साथ समीक्षा बैठक कर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं ठीक करने और दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए।सीएमओ ने कहा कि मानसून सत्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. कुमोद पंत, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. संजीव खर्कवाल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.